फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   suraksha ka ahasaas karaane ko paidal maarch

सुरक्षा का अहसास कराने को पैदल मार्च

Thu, 20 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
suraksha ka ahasaas karaane ko paidal maarch
इटावा। शहर में बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस जवानों ने पैदल मार्च निकाला गया। इसमें अर्द्धसैनिक बल, पुलिस के आला अधिकारी सहित कई थानों की पुलिस शामिल हुई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से बात करके भयमुक्त मतदान करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। एसएसपी जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में निकाला गया पैदल मार्च शास्त्री चौक से शुरू हुआ।
विज्ञापन

पैदल मार्च नौरंगाबाद बाजार से पक्के तालाब से पूर्वी टोला सीओ कार्यालय पंचराहा होते हुए शास्त्री चौक पर ही समाप्त हुआ। इस दौरान रास्ते में आने वाले बाजारों में पुलिस ने व्यापारियों से बात की और उनको पुलिस कार्यशैली के बारे में जागरूक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैग मार्च का मकसद लोगों के अंदर से डर खत्म करने और शहर में कानून की स्थिति को बरकरार रखने का संदेश देना था। पुलिस ने लोगों से अपील की कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध सामान मिले तो पुलिस को सूचना दें।
ताकि पुलिस समय रहते अपनी कार्रवाई कर सके। एसएसपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए रोज शहर के अलग-अलग हिस्सों में पैदल मार्च निकाला जा रहा है।
शहर की जनता बिना भय और शांतिपूर्ण रूप से मतदान कर सके, जिसके लिए फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों में भरोसा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed