फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sunil was not found in Yamuna on the second day as well

दूसरे दिन भी खोजबीन के बाद यमुना में नहीं मिला सुनील

Mon, 15 Jun 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Sunil was not found in Yamuna on the second day as well
फोटो संख्या 07 व 8 18ं46 (43 द्वद्बठ्ठह्वह्लद्गह्य ड्डद्दश) उदी- ग्राम पंचायत मिहोली में सुनील पुत्र चत? - फोटो : ETAWHA
चिंडौली गांव के पास यमुना नदी में डूबे सुनील का दूसरे दिन सात गोताखोर भी पता नहीं लगा पाए। परिजन उसके मिलने की आस में नदी के किनारे मौजूद रहे। थाने के प्रभारी निरीक्षक ने मोटरबोट मंगाकर देर शाम तक खोजबीन कराई। कोई नतीजा नहीं आया।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के मिहौली की मड़ैया गांव का सुनील (30) रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे चिंडौली गांव से अपनी दवा लाते समय यमुना नदी में डूब गया था। थाने के प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने आसपास गांव के तैराक लड़कों को बुलाकर खोजबीन कराई थी। उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

सोमवार सुबह फिर खोजबीन शुरू हुई। थाना प्रभारी ने कचौरा घाट से चार गोताखोरों और कंधेसी हार बसैया गांव से जाल की व्यवस्था की। सदर तहसीलदार एन राम ने चकरनगर क्षेत्र से तीन गोताखोर बुलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातों गोताखोर पूरे दिन यमुना नदी में सुनील की खोजबीन में जुटे रहे। जाल डाला गया। सफलता नहीं मिली। सुनील के दूर बह जाने की आशंका को देखते हुए थाना प्रभारी चकरनगर से मोटरबोट लेकर आए।

घटनास्थल से काफी दूर तक सुनील की खोजबीन कराई। पता नहीं चल सका। इस दौरान दुखी परिजन और तमाम ग्रामीण मौके पर जमा रहे। मौके पर मौजूद प्रधान राकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि सुनील सरल स्वभाव का लड़का था।
अचानक हादसे का शिकार हो गया। खोजबीन के हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed