फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sunil Gopal expelled for six years

सुनील ने गोपाल को छह साल के लिए निष्कासित किया

Sat, 14 Jan 2017 10:49 PM IST
इटावा
इटावा Updated Sat, 14 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sunil Gopal expelled for six years
सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते जिलाध्यक्ष सुनील यादव। - फोटो : अमर उजाला
सपा में चल रही सियासी उठापटक के बीच जिले में भी रोज नया दांव सामने आ रहा है। शुक्रवार को अखिलेश गुट के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने नगर और सभी युवा फ्रंटल कार्यकारिणी भंग कर दीं। इसके जवाब में शनिवार को मुलायम सिंह व शिवपाल सिंह यादव खेमे के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने गोपाल यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियां अपनाने पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित करने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोपाल यादव सामान्य कार्यकर्ता हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मुलायम सिंह ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वह जिलाध्यक्ष।

शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में सुनील यादव ने कहा कि  उच्चस्तर पर पार्टी का मामला अभी चुनाव आयोग में है। गोपाल यादव पिछले कई दिनों से खुद को जिलाध्यक्ष बता रहे हैं। जब लखनऊ का अधिवेशन ही असंवैधानिक है तो उसमें लिए गए निर्णय पर किसी को जिलाध्यक्ष कैसे माना जा सकता है। जब तक चुनाव आयोग अधिवेशन की वैधता पर कोई निर्णय न दे दे तब तक गोपाल यादव का स्वयं को जिलाध्यक्ष कहना अनुशासनहीनता है। इसके कारण उन्हें पार्टी की सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने गोपाल यादव के साथ मौजूूद अन्य पार्टी नेताओं को भी जल्द नोटिस देने की बात कही। बताया कि पार्टी की शहर कार्यकारिणी और सभी यूथ संगठन पूर्व की तरह ही सक्रिय हैं। प्रेसवार्ता में सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजय भदौरिया, केके यादव आदि मौजूद रहे। वहीं उक्त मामले पर गोपाल यादव ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed