{"_id":"61d1ed27b953d65cc356b13e","slug":"sugar-singh-and-asr-won-their-respective-matches-etawah-news-knp6731573156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुघर सिंह और एएसआर ने जीते अपने-अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुघर सिंह और एएसआर ने जीते अपने-अपने मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। सुघर सिंह मेमोरियल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सैफई में चल रही पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को कुल तीन मैच खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसवंतनगर अनुज यादव मोंटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहला मुकाबला डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज गींजा एवं सुघर सिंह मेमोरियल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सैफई के मध्य हुआ। निर्धारित 10 ओवर में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज ने 118 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुघर सिंह मेमोरियल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की टीम ने नौ ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच गौरव शाक्य को घोषित किया गया।
विज्ञापन
दूसरा मैच चौ सुघर सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर एवं एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सैफई के बीच हुआ। एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 10 ओवर में 78 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने नौ ओवर में हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच अनूप कुमार रहे। तीसरा मैच डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुवा एवं एएसआर पब्लिक स्कूल इटावा के बीच खेला गया।
एएस आर पब्लिक स्कूल ने 75 रनों का स्कोर बनाया। डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुवा 76 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सुमित कुमार रहे।
इस मौके पर स्कूल के कार्यवाहक प्रबंधक कर्मराज यादव, एसएन यादव, प्रधानाचार्य राजेश कुमार राजपूत, संयोजक संजीव यादव, सह संयोजक अजय कुमार, आकाश पालीवाल, कोच सुमित सक्सेना कृष्णकांत दुबे आदि मौजूद रहे।