फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sudha kept searching for her loved ones in the AC enclosure of House Number One.

Etawah News: हाउस नंबर एक के एसी बाड़े में अपनों को तलाशती रही सुधा

Wed, 20 May 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sudha kept searching for her loved ones in the AC enclosure of House Number One.
फोटो 25::: इटावा सफारी पार्क के हाउस नंबर एक में बैठी शेरनी सुधा। स्रोत सफारी प्रशासन
इटावा। हरियाणा के रोहतक जू से सोमवार को इटावा सफारी पार्क में लाई गई शेरनी सुधा को हाउस नंबर एक के एसी बाड़े में क्वारंटाइन किया गया है। शेरनी सुधा जगह बदलने से पहले दिन कुछ असहज दिखी और बाड़े में चहलकदमी करती रही। यहां नए चेहरों के बीच सुधा पुराने कीपरों को तलाशती सी नजर आई। हालांकि सफारी के कीपर आसिफ व अजय ने उसे खाने के लिए मांस दिया। उसने मांस खाने के बाद पानी पिया और फिर बैठ गई। दोनों ही कीपर शेरनी को सुधा नाम से बुलाकर उससे घुलने मिलने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


इटावा सफारी पार्क के निदेशक अनिल पटेल ने बताया कि हरियाणा से लाई गई शेरनी 21 दिन तक हाउस नंबर एक में ही क्वारंटाइन रखी जाएगी। बाड़े में लगे सीसीटीवी कैमरे से शेरनी पर पूरी नजर रखी जा रही है। सुधा के पास कीपर के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि नई जगह पर वन्यजीव को लाने पर सबसे ज्यादा जरूरी यह जानना होता है कि वह नई जगह पर आकर कैसा महसूस कर रही है। इसके साथ ही उसके खानपान पर भी पूरी नजर रखी जाती है। सफारी के वन्यजीव विशेषज्ञ सुधा के स्वास्थ्य पर भी पूरी नजर बनाए हुए हैं। क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद सुधा को सफारी के शेर सिंबा और सुल्तान के बाड़े के पास रखा जाएगा जिससे वह आपस में घुल मिल सकें। इसके बाद सफारी प्रशासन इन दोनों शेरों के साथ सुधा की प्रजनन कराने का प्रयास शुरू करेगा।
विज्ञापन



32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जा रहा कमरे का तापमान
सफारी पार्क के जिस एक नंबर हाउस के एसी बाड़े में शेरनी सुधा को क्वारंटाइन किया गया है उसका तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जा रहा है। क्योंकि बब्बर शेर की प्रजाति के लिए यह तापमान सबसे बेहतर माना जाता है। इस समय सामान्य तौर से शहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जो काफी गर्म है। ऐसे में सुधा के लिए जहां एसी की व्यवस्था है वहीं सफारी में रह रहे अन्य शेरों के बाड़ों में कूलर लगाए गए हैं। साथ ही दरवाजों और खिड़कियों पर खसखस के पर्दे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed