{"_id":"595c0259a4615575e3e60d53e1cd099a","slug":"sudarshan-s-skills-people-surprised-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मश्री सुदर्शन का हुनर देख लोग अचंभित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मश्री सुदर्शन का हुनर देख लोग अचंभित
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. रणवीर सिंह स्मृति पंडाल के बाहर यमुना की बालू से सजाई गई बृज संस्कृति की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पद्मश्री से सम्मानित भुवनेश्वर के सुदर्शन पटनायक के हाथों का हुनर सभी को भाया। पहली झांकी में बृज की छटा दिखाई गई।
विज्ञापन
सामने भगवान कृष्ण तथा राधा के चित्र उकेरे गए। भगवान की बांसुरी भी रखी हुई है। इसके ठीक बगल में मेरी ताकत है ये.. बालू पर लिखा है और पीछे की तरफ महिला हेल्प लाइन का नंबर 1090 लिखा हुआ है। झांकी 8 जनवरी तक रहेगी।
विज्ञापन
सुदर्शन ने बताया कि झांकी सजाने में पूरे 24 घंटे का समय लगा। सोमवार को ही झांकी लोगों के लिए खोली गई है। जैसे ही झांकी का पर्दा हटाया गया स्थानीय के अलावा बाहरी दर्शक भी झांकी की एक झलक पाने के लिए टूट पडे़। दर्शकों ने सुदर्शन के हाथ के हुनर की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विज्ञापन