{"_id":"0b7bd8de2b0b9cb1f2e977f0e6f756b7","slug":"submitted-by-filling-in-the-pond-dried-precedent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे तालाब भरकर पेश की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे तालाब भरकर पेश की मिसाल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 30 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का मौसम है बावजूद इसके जिले में अधिकांश तालाब सूखे पड़े हुए हैं। कई बार अफसर आदेश दे चुके हैं बावजूद इसके तालाब नहीं भरे जा सके। तालाब में पानी न होने से पशु पक्षी बेहाल हैं।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति के बीच युवाओं ने एक मिसाल कायम करते हुए सूखे पड़े तालाबों को अपने बलबूते पर भरवाया है। उन्होंने प्राइवेट ट्यूबवेलों से सहयोग लेकर यह काम किया है। इस नेक काम को करने में जयचंद्र यादव, राजीव यादव, इसरील खां गुड्डू यादव, संजीव यादव, बेजू बाथम, गुड्डन, नंदकिशोर, सुनील यादव, राधा किशन कठेरिया शामिल हैं।
विज्ञापन
युवाओं ने यह काम केंद्रीय समाज सेवा समिति के संस्थापक व राज्यसभा सांसद बाबू दर्शन सिंह यादव के पैतृक गांव बहादुरपुर में किया है। यहां युवाओं ने भीषण गर्मी में पशु पक्षी प्यासे न रहें इसके लिए एकजुट होकर सूखे पड़े तालाबों को पानी से भर दिया। तालाब में पानी होने से गर्मी में पशु पक्षी अपना जीवन आराम से जी सकते हैं।
विज्ञापन
युवाओं का कहना है कि तालाबों को भरने से पानी के गिरते हुए जलस्तर की समस्या से हम काफी हद तक निजात पा सकते हैं।
उन्होंने सभी लोगों से आग्रह भी किया है कि वह सब लोग मिलकर अपने-अपने गांव के सूखे पड़े तालाबों को पानी से भरें ताकि कोई भी पशु-पक्षी पानी के बिना न मरे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नितुल प्रताप यादव ने युवाओं को उनके काम पर बधाई देते हुए प्रसन्नता जताई।