{"_id":"616db0a80d3a6e7da7123846","slug":"stunts-of-bikers-on-the-roads-etawah-news-knp658953956","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स का सड़कों पर स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स का सड़कों पर स्टंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। कस्बे में शाम ढलते ही बिना हेलमेट बाइक लेकर किशोर फर्राटा भरना शुरू कर देते हैं। 13 से 17 साल की उम्र के किशोर न सिर्फ स्टंट करते नजर आते हैं, बल्कि भीड़भाड़ वाले इलाके में ट्रिपलिंग कर रेस भी लगाते हैं।
बाइक पर ट्रिपलिंग और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कई बच्चे घायल भी हो चुके हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक रेसिंग के दौरान न सिर्फ उनकी जान को खतरा रहता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले भी सहम जाते हैं।
इन किशोरों की बाइकों की स्पीड लोग दंग रह जाते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें से किसी के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस होता है और न ही हेलमेट, लेकिन पुलिस कभी उन्हें रोकने-टोकने का प्रयास नहीं करती है।
विज्ञापन
कस्बे के नहर बाजार, कैनाल रोड, गंज मानखां, सदर बाजार के अलावा बाईपास मार्ग व बस अड्डा तिराहे जैसे भरे बाजारों में किशोरों के बीच बाइक रेसिंग शुरू हो जाती है। दिन ढलने के साथ यह नजारा आम होता है। उनकी बाइक की स्पीड देखकर लोग सांसें थाम लेते हैं।
लखना कस्बे के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी कुछ यही हालात हैं। सड़कों पर ट्रिपलिंग कर तेज रफ्तार में फर्राटा भरने वाले ज्यादातर किशोर रसूखदार परिवारों से होते हैं।
अगर पुलिस वाले कभी उन्हें रोकते भी हैं, तो तुरंत किसी बड़े अधिकारी या फिर नेता का फोन उनके पास आ जाता है। और तो और पकड़े जाने पर यह किशोर भी धौंस जमाने लगाते हैं।
पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बाइक रोकने पर जुर्माना लगाया जाता है, तो किशोरों के परिजन तत्काल जुर्माना जमा करके बाइक को छुड़वा लेते हैं।
साइलेंसर बदलकर भरते हैं फर्राटा
महंगे व स्टाइलिश बाइक के मूल साइलेंसर को मैकेनिक से बदलवाकर बाइक चालक किशोर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगवा लेते हैं। साइलेंसर को बदलकर ठीक पीछे नंबर प्लेट के ऊपर छोटा साइलेंसर लगवाया जाता है।
इस साइलेंसर से निकलने वाला धुआं पीछे चलने वाले बाइक सवार के मुंह व चेहरे पर सीधे जाता है। तेज रफ्तार में दौड़ने वाली बुलेट की इलेक्ट्रिक बटन को बंद कर तत्काल चालू करने से पटाखे की आवाज निकलने से लोग सहम से जाते हैं।
कस्बावासियों ने इन बाइकर्स गैंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग एसएसपी से की है।
बकेवर, लखना में विशेष अभियान शाम के समय चलवाकर ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी बकेवर को दिए हैं। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
- डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी