फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Students training

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Sun, 26 Apr 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 26 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Students training

संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में चार विद्यालयों की 1800 छात्राओं ने एक साथ आत्मरक्षा के गुर सीखे। रविवार को छह दिवसीय बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षिण शिविर का समापन हुआ। स्कूल के प्रिंसिपल ने रिकार्ड के लिए नामांकन का दावा किया है।

विज्ञापन


छह दिवसीय बालिका आत्मरक्षा शिविर 21 अप्रैल से शुरू हुआ था। इसमें मार्शल आर्ट प्रशिक्षक अभिषेक यादव ने  एसएमवजीआई समूह की लगभग 1800 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल की एक हजार, अर्चना मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मंदिर की 475, दिल्ली पब्लिक स्कूल की 125 तथा सरस्वती ज्ञान मंदिर की 200 बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षक अभिषेक यादव ने बालिकाओं को चाकू से हमले, गर्दन पर प्रहार व अचानक होने वाले हमले आदि से खुद के बचाव का प्रशिक्षण दिया। वह लखनऊ  शहर की पुलिस को भी प्रशिक्षित कर चुके हैं।

इस मौके पर संत विवेकानंद विद्यालय के निदेशक व प्रिंसिपल डा. आनंद ने कहा कि प्रशिक्षण में एक साथ 1800 बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। दावा किया कि यह अपने आप में एक रिकार्ड है। इसे यूनिक रिकार्ड के लिए नामांकित कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं का आत्मविश्वासी व साहसी होना बहुत आवश्यक है और इसलिए उनका प्रशिक्षित जरूरी है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एसएमवजीआई समूह के चेयरमैन विवेक यादव व प्रिंसिपल डा. आनंद ने सरस्वती पूजन के साथ की।


डा. आनंद ने मुख्य अतिथि, प्रशिक्षक अभिषेक यादव, विशिष्ट अतिथि नीलम आनंद, प्रिंसिपल अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज, भावना सिंह, प्रिंसिपल दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं शिवपाल यादव प्रिंसिपल सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज का माल्यार्पण कर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

अंत में चेयरमैन विवेक यादव ने अभिषेक यादव व अन्य सभी प्रशिक्षिकों का आभार व्यक्त किया। समापन पर आतिशबाज जमील अहमद ने आकर्षक आतिशबाजी पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed