फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   students going to school in such as cold

ठिठुर-ठिठुर स्कूल जाने को मजबूर

Wed, 07 Dec 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 07 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
students going to school in such as cold
सर्दी में कोहरे के बीच स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
दो दिनों से ठिठुरन भरी सर्दी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। नौनिहालों को घने कोहरे के बीच स्कूल आना जाना पड़ रहा है। इस पर न तो स्कूल प्रबंधन ध्यान दे रहा है और न ही जिला प्रशासन।


29 नवंबर से शहर में अचानक ही मौसम ने करवट ली थी और उसके बाद से शहर की सड़कों पर कोहरे का पहरा है। बच्चों को सुबह जल्द उठकर स्कूल जाने के लिए तैयार होना पड़ रहा है। इसके बाद साइकिल, रिक्शे, आटो आदि में बैठकर घने कोहरे को चीरते हुए स्कूल तक कंपकपाते हुए स्कूल तक का सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से कोहरे के साथ गलन और ठिठुरन ने बच्चों का बुरा हाल कर रखा है लेकिन इसके बाद भी अभी तक शहर के किसी भी स्कूल का समय नहीं बदला गया है। यही नहीं बच्चों के परिजन इस बात को लेकर परेशान हैं कि गलन भरी सर्दी में स्कूल आते जाते बच्चे जिला प्रशासन को भी नजर नहीं आ रहे हैं। अभी तक स्कूलों क ा समय बदलने के बारे में नहीं सोचा है। जबकि अन्य जनपदों में सर्दी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के  समय में फेरबदल कर राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन से शहर में कुछ ऐसा रहा तापमान

दिन                          न्यूनतम तापमान    अधिकतम तापमान

03 दिसम्बर-    11 डिग्री सेल्सियस    26 डिग्री सेल्सियस

04 दिसम्बर        11 डिग्री सेल्सियस     26 डिग्री सेल्सियस

05 दिसम्बर        12 डिग्री सेल्सियस    28 डिग्री सेल्सियस

06 दिसम्बर        11 डिग्री सेल्सियस    26 डिग्री सेल्सियस

07 दिसम्बर        10 डिग्री सेल्सियस    24 डिग्री सेल्सियस


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed