फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Student's death in suspicious circumstances, accused of murder

Etawah News: संदिग्ध हालात में छात्र की मौत, हत्या का अरोप

Thu, 07 Sep 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Student's death in suspicious circumstances, accused of murder
बकेवर। थाना क्षेत्र के हिमायुपुर में एक कक्षा 11 के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया कि उसके पुत्र को गांव की युवती के परिजनों ने पीटा है, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर शव का पोस्टमार्टम कराकर छानबीन में जुटी।
विज्ञापन

क्षेत्र के हिमायुपुर निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उसका पुत्र सुधीर (18) कक्षा 11 का छात्र था। पिता का आरोप है कि गांव की एक युवती दूसरे गांव के एक युवक के साथ चली गई। युवती के परिजनों सहित कुछ अज्ञात लोग मंगलवार को उसके पुत्र को कहीं ले गये और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद करीब रात तीन बजे सुधीर अपने घर पहुंचा और उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी तो उसे एंबुलेंस से सीएचसी महेवा ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद सुधीर की मां शीला देवी व उसकी छोटी बहन सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि गांव की एक युवती और युवक में प्रेम प्रसंग मामले के चलते सुधीर ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रार्थना पत्र मिला है मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed