{"_id":"62585ff06a84f753763576aa","slug":"student-dies-in-road-accident-etawah-news-knp691227385","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। आगरा-कानपुर हाईवे पर गल्ला मंडी के पास मंगलवार शाम वाहन ने छात्र को टक्कर मार दी। घर न पहुंचने पर गुमशुदगी की दर्ज कराने पहुंचे भाई को पुलिस ने मौत की सूचना दी। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
शहर के पक्का बाग ब्रह्मनगर निवासी आलोक पांडेय दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह मां ने फोन पर भाई तीस वर्षीय अंकित के लापता होने की सूचना दी। इटावा लौटे आलोक भाई की गुमशुदगी दर्ज कराने सदर कोतवाली पहुंचे, जहां से उन्हें फ्रेंड्स कालोनी थाने भेज दिया गया। फोटो दिखाने पर फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने हादसे में अंकित की मौत होने की जानकारी दी। मंगलवार शाम सात बजे आगरा-कानपुर हाईवे पर गल्ला मंडी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। बुधवार को मोर्चरी जाकर परिजनों ने शव की शिनाख्त की आलोक ने बताया कि अंकित चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह कंप्यूटर कोडिंग की पढ़ाई कर रहा था। पिता राम कुमार की पंद्रह साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
ट्रेन से कटकर सपेरे की मौत
इटावा। औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी छत्तर नाथ (35) सपेरा था। सोमवार को इटावा आया था। मंगलवार को भरथना स्टेशन के पास रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। गुरुवार को परिजन भरथना जीआरपी चौकी पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
हादसे में घायल मजदूर ने दम तोड़ा
इटावा। टिक्सी मंदिर के पास टीटी तिराहे पर ऑटो में ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। घायल उमेश ने बुधवार शाम सैफई मेडिकल कालेेज में दम तोड़ दिया।
टीटी तिराहे पर आठ मार्च को खड़े ऑटो में ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पछायगांव निवासी उमेश सिंह (51) पुत्र रामसिंह समेत पांच लोग घायल हो गए थे। उमेश को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में जैतपुरा गांव के ऑटो चालक जीतेंद्र राठौर (36), राधिका (छह) पुत्री जीतेंद्र ओझा की मौके पर ही मौत हो गई थी। उमेश के तीन बेटे रिंकू, रवि और छोटे हैं। मंझले बेटे रवि का 15 मई को टीका लगुन और 19 मई को शादी होनी थी। शादी की तारीख बढ़ा दी गई है।