{"_id":"64a46b55ea24171175065cb4","slug":"student-died-due-to-electrocution-etawha-news-c-216-1-etw1001-227-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: करंट लगने से छात्र की मौत, शव देख परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: करंट लगने से छात्र की मौत, शव देख परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 05 Jul 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पछांयगांव में करंट की चपेट में आईं दादी को बचाने के दौरान छात्र की झुलसने से मौत हो गई। परिजन बिना पोस्ट मार्टम के शव को अपने घर लेकर चले गए। पछांयगांव निवासी ध्रुव पुत्र उदयभान सिंह (17) इंटर का छात्र था। मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे स्कूल जाने की तैयारी कर रहा था। इधर घर के अंदर बंधे लोहे के तार पर उसकी दादी राधा देवी कपड़े फैला रहीं थी, तभी वह करंट की चपेट में आ गईं।
उन्हें बचाने के लिए ध्रुव आया तो वह भी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लाए जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान देव प्रताप सिंह ने बताया कि तार व बिजली की केबल एक कील में बंधे थे। बिजली की केबल में कट होने से करंट तार में आ गया। कपड़ा डालते समय उन्हें करंट लग गया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।