फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Student and woman died of dengue

डेंगू से छात्र-छात्रा और महिला की डेंगू से मौत

Thu, 21 Nov 2019 07:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Student and woman died of dengue
फोटो संख्या 09: डेंगू से मृत अलका गुप्ता फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
डेंगू से मौतों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। बसरेहर में छात्र-छात्रा और भरथना में महिला की मौत हो गई है। छात्र का भाई आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती है। तीन और मरीजों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं। डेंगू से करने वालों की संख्या 16 पहुंच गई है, जबकि मरीजों का आंकड़ा 330 से ऊपर है।
विज्ञापन

भरथना के मोहल्ला हाता होतीलाल निवासी अजय गुप्ता ने बताया कि छोटे भाई अतुल की पत्नी अलका गुप्ता (45) आठ दिन पहले बुखार की चपेट में आई थीं। पैथोलॉजी में डेंगू की पुष्टि होने पर निजी डॉक्टर से इलाज कराया।
विज्ञापन

इसके बावजूद हालत बिगड़ती गई और प्लेट्लेट्स 40 हजार रह गई। 18 नवंबर को कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात अलका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल कैंसर से पीड़ित हैं। उनके एक पुत्री मिली (21) और बेटा शिवा (14) है। बृहस्पतिवार सुबह शव घर पहुंचने पर हाहाकार मच गया। अलका के सुसर रामप्रकाश गुप्ता को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक थे।
मोहल्ला निवासी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि पत्नी सुधा देवी (42), पुत्र आयुष (13) और पुत्री दीक्षा (22) को कई दिन से बुखार आ रहा है। जांच में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इटावा शहर में इलाज चल रहा है।
बसरेहर गांव के कल्यानपुर राहिन गांव निवासी राजवीर सिंह के बेटे नितिन (19) की डेंगू से दो दिन पहले सैफई पीजीआई मौत हो गई थी। छोटा भाई रितिक कुमार (15) आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती है।
उसे भी डेंगू की पुष्टि हुई। राजवीर ने बताया कि दोनों बेटे इटावा शहर के यदुवंशनगर की गली नंबर 1 में किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहे थे। नितिन बीए का छात्र था और रितिक कक्षा सात में पढ़ाई कर रहा है।
चार दिन पहले बुखार आने पर नितिन को निजी चिकित्सक को दिखाया। डेंगू की पुष्टि होने पर सैफई पीजीआई ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
ब्लॉक के गांव शिवपुरी टिमरूआ के मजरा शिवपुरी निवासी शिवदयाल की बेटी कक्षा नौ की छात्रा मनोरमा की भी बुधवार शाम को डेंगू से मौत हो गई। उसका सैफई पीजीआई में इलाज चल रहा था।

पिता ने बताया कि बुखार आने पर पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया फिर सैफई ले गए थे। मनोरमा के छोटे भाई सौरभ के अलावा गांव की वंदना देवी पत्नी महेंद्र सिंह समेत कई लोग बुखार की चपेट में हैं।
उधर, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बृहस्पतिवार को बुखार के 14 मरीजों ने रक्त की जांच कराई। इसमें तीन मरीजों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed