फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Stopped from going inside the bank, created uproar

बैंक के अंदर जाने से रोकने पर खाता धारक आक्रोशित, किया हंगामा

Tue, 03 Nov 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Stopped from going inside the bank, created uproar
फोटो संख्या 23 भरथना स्थित बैंक शाखा के बाहर जाम लगाकर विरोध करते खाताधारक - फोटो : ETAWHA
फसरोजनी रोड स्थित स्टेट बैंक के खाता धारकों को अंदर आने रोक दिया गया। इससे आक्रोशित खाताधारकों ने मंगलवार को करीब तीन बजे सड़क पर जाम लगा दिया। सभी ने बैंक मैनेजर पर मनमानी कार्यशैली का आरोप लगाया।
विज्ञापन

खाता धारक रोहित यादव, विक्रम यादव, नीतेश, राधेश्याम, राहुल, अशोक दुबे, विशाल चतुर्वेदी, बंटू आदि ने बताया वह रुपये निकालने व जमा कराने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

बैंक के अंदर जाने पर कर्मी अपशब्द बोलकर बाहर निकाल देते हैं। गंगौरा गांव से आए सुनील ने बताया वह अपनी बुजुर्ग मां माया देवी को रुपये निकालने के लिए बैंक लेकर आए हैं, लेकिन बैंक के अंदर जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कर्मियों की कार्यशैली से आक्रोशित खाता धारकों ने दिन में करीब तीन बजे सड़क पर कुर्सी आदि सामान डालकर हंगामा करने लगे। ऐसे में वाहनों की कतारें लग गई। जानकारी मिलने पर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंचे।

इस बारे में बैंक मैनेजर राजीव श्रीवास्तव ने बताया कोरोना संक्रमण की वजह से बैंक के अंदर कुछ ही खाता धारकों को प्रवेश दिया जा रहा है, लेकिन लोग जबरन बैंक में आना चाहते थे। मना करने पर बाहर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ एक लोग ने अपशब्द भी कहे, जिसकी पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed