फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Stoned on police, six soldiers injured

वारंटी को पकड़े गई पुलिस पर पथराव, महिला समेत छह सिपाही घायल

Sat, 03 Apr 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Stoned on police, six soldiers injured
नगर के मोहल्ला कटरा विल्लोचियान में दबिश देने गई पुलिस पर शुक्रवार का वारंटी के साथियों ने पथराव कर दिया। हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज कर पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जसवंतनगर कोतवाली पुलिस शुक्रवार को कटरा विल्लोचियान मोहल्ला निवासी वारंटी अनीस उर्फ साजन को पकड़ने गई थी। मोहल्ले में वारंटी के साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों ने गलियों व पेड़ की ओर लेकर खुद को बचाया।
विज्ञापन

पथराव का फायदा उठाकर वारंटी भाग निकला। हमले में महिला सिपाही पूजा तिवारी, जगन देवी, सिपाही सलमान, गजराज, राजेश और अंकित घायल हो गए।
पुलिस ने पथराव करने के आरोप में मथुरा केदोता छाता मोहल्ला निवासी वकील, फक्कड़पुरा निवासी इजहार, शोएब, कसाई मोहल्ला निवासी शाजिद व कटरा विल्लोचियान निवासी अफीस लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज राजेन्द्र सिंह ने पांचों के खिलाफ सरकारी काम में बांधा डालने, बलवा, सेवन सीएल समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि पांचों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। सिपाहियों का अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed