फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   STF caught four smugglers with 745 turtles

Etawah News: एसटीएफ ने 745 कछुओं के साथ चार तस्कर पकड़े

Sun, 28 Jan 2024 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 28 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
STF caught four smugglers with 745 turtles
इटावा। एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 745 कछुओं के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर सैफई-मैनपुरी सीमा पर यह कार्रवाई की गई। कछुओं की तस्करी कोलकाता से मलेशिया और सिंगापुर तक की जाती थी।
विज्ञापन

डीएफओ अतुलकांत शुक्ला ने बताया कि वन्य जीवों की तस्करी की सूचना पर 25 जनवरी की रात सैफई थानाक्षेत्र में मैनपुरी सीमा पर वैदपुरा मार्ग पर एसटीएफ व वन विभाग की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मैनपुरी की तरफ से आ रहे एक लोडर को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने लोडर तेजी से इटावा की तरफ भगा दिया। टीम ने पीछा करके लोडर को रुकवाया। लोडर से 22 बोरी में भरे 745 कछुए बरामद हुए। यह सभी कछुए सुंदरी प्रजाति के हैं।
विज्ञापन

लोडर में सवार चार लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने अपना नाम-पता गोविंद कंजर, गोपी कंजर निवासीगण गिहार काॅलोनी करहल जिला मैनपुरी, विक्की कंजर निवासी गिहार कॉलोनी थाना भरथना व नील तिवारी निवासी नगला कले थाना बकेबर बताया। तस्कर मैनपुरी के करहल से इटावा की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछुओं को 26 जनवरी को कोलकाता ले जाने की योजना थी। सभी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएफओ ने बताया कि इन कछुआ की तस्करी पश्चिम बंगाल के जरिए मलेशिया व सिंगापुर भी की जाती है। कछुओं को होटलों में खाने में प्रयोग किया जाता है। पश्चिम बंगाल में इनकी अधिक मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed