{"_id":"61ad0764b8d65a177c22640d","slug":"stet-kushtee-mein-premalata-ne-kaansy-padak-jeeta-etawah-news-knp6679238132","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट कुश्ती में प्रेमलता ने कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट कुश्ती में प्रेमलता ने कांस्य पदक जीता
विज्ञापन
इटावा। सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में इटावा की महिला पहलवान प्रेमलता ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अभी अयोध्या के मिल्कीपुर में चल रही है। इटावा की पहलवान प्रेमलता ने 53 किग्रा में कांस्य पदक जीता है।
प्रेमलता जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा की इंटर की छात्रा है। इटावा की दर्जनों महिला पहलवानों में इकलौती महिला पहलवान है जो स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीता है।
प्रेमलता सैफई क्षेत्र के ग्राम घुसूपुर निवासी चतुर बहादुर सिंह यादव की पुत्री है। पिता गांव में खेतीबाड़ी करते हैं और मां मीना देवी गृहिणी है। प्रेमलता ने बताया कि उसके तीन भाई और हैं। सबसे बड़ा भाई दीपक आईएएस की कोचिंग कर रहा है।
विज्ञापन
भाई ने ही उसे कुश्ती के लिए प्रेरित किया। शेष दो भाई मयंक और अभियंक उससे छोटे हैं। अर्जुन अवार्ड विजेता अलका तोमर को अपना आदर्श मानने वाली प्रेमलता का सपना है कि वह एक दिन ओलंपिक में खेलकर देश के लिए मेडल जीते।
पदक जीतने पर ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, जिला कुश्ती संघ की अध्यक्ष मंजू भदौरिया, सचिव अवनीश कुमार, कोच रामाशीष यादव, राजीव कुमार यादव ने बधाई दी।