{"_id":"30fffd4156ce81287eb1720484cf649d","slug":"status-minister-survived-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दर्जा प्राप्त मंत्री बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दर्जा प्राप्त मंत्री बाल-बाल बचे
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनपुरी फाटक के पास दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विश्राम सिंह यादव की कार में सामने से एक टेंपो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राज्य मंत्री व उनका स्टाफ बाल-बाल बच गया, लेकिन उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक टेंपो को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विश्राम सिंह यादव सोमवार को अपनी सरकारी कार से इटावा आ रहे थे। मैनपुरी फाटक के पास सामने से आ रहे टेंपो के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। घटना के बाद टेंपो का चालक फरार हो गया। इस हादसे में राज्यमंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में कार चालक महेश पाल पुत्र संतराम निवासी रैथा थाना बक्सी का तालाब लखनऊ ने विक्रम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन