फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SSP the modern control room monitors

एसएसपी ने किया आधुनिक कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Thu, 13 Aug 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 13 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
SSP the modern control room monitors

पुलिस लाइंस में बने आधुनिक कंट्रोल रूम का गुरुवार को एसएसपी मंजिल सैनी ने तैयारियों की समीक्षा की। शुक्रवार को इस आधुनिक कंट्रोल रूम का लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव लोकार्पण करेंगे। 

विज्ञापन


पुलिस लाइंस में आधुनिक कंट्रोल रूम का निर्माण पूरा हो गया है। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को इससे जोड़ा गया है। यहां बैठकर शहर में होने वाली गतिविधियों को सीसीटीवी के माध्यम से देखा जा सकता है। इनमें कई कैमरे घूमने वाले भी हैं। ये हर एंगल से तस्वीरें लेकर भेज रहे हैं।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में लगी बड़ी स्क्रीन पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाहनों की नंबर प्लेट तक को बड़ा कर देखा जा सकता है। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए लोकार्पण से एक दिन पहले एसएसपी मंजिल सैनी ने यहां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गई। जैसे लाइट जाने के बाद कैमरे थोड़ी देर के लिए बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कुछ समय बाद शुरू हो जाते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए एसएसपी ने सिस्टम में बैटरियों का बैकअप सही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जन संबोधन यंत्र(पीए सिस्टम) को चैक किया। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के लोकार्पण के साथ ही पुलिस लाइन में बनने वाले गेस्ट हाउस का शिलान्यास भी होगा ।

क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम भंग
इटावा। एसएसपी मंजिल सैनी ने अपराधों पर अंकुश न लगाने व अपराधियों की  गिरफ्तारी न कर पाने के कारण क्राइम ब्रांच
को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। टीम में शामिल सिपाहियों को लाइन में आमद कराने व असलाह जमा  करने के आदेश दिए है।


एसएसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच में स्वाट टीम  का गठन किया था लेकिन इसमें शामिल कर्मचारी निष्क्रिय हो रहे थे। कई बार निर्देश के बाद भी इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। वह अपने काम  में अक्षम साबित हो रही है। इस कारण से उसे भंग कर दिया गया है। शीघ्र ही दूसरी टीम का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed