{"_id":"4ad2b9293d22286f552515666df30431","slug":"ssp-residence-surrounded-by-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर एसएसपी आवास घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रखकर एसएसपी आवास घेरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मुहल्ला तुलसी नगर में नवविवाहिता की जलने से मौत हो जाने पर नाराज मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। शव लेकर एसएसपी आवास पहुंचे मायके वालों ने आरोपी ससुरालीजनों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी मंजिल सैनी न लोगों की बात सुनी और शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मायके वाले शव को लेकर चले गए। तुलसी नगर निवासी शिवम की पत्नी स्नेह लता 31 दिसंबर को जलने से घायल हो गई थी। उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। मृतका के पिता लज्जाराम राठौर निवासी लक्षीराम का पुरवा थाना बिधूना ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए फ्रेंड्स कालोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
आरोप है कि एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन स्नेह का उत्पीड़न करने लगे थे। बाद में पति शिवम, सास कांति देवी व ससुर कैलाश ने उसे जलाकर मार दिया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मायके वाले भड़क गए और सोमवार की एसएसपी आवास गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी के आश्वासन पर परिजन शव लेकर वापस लौट गए।