फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SSP reached the spot and met the farmer's family.

Etawah News: घटनास्थल पर पहुंचकर किसान के परिजनों से मिले एसएसपी

Fri, 26 Jan 2024 02:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 26 Jan 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
SSP reached the spot and met the farmer's family.
बसरेहर। किसान की हत्या के मामले में एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों से बात कर जानकारी ली। जल्द ही खुलासा कर हत्यारोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

चौबिया थानाक्षेत्र के मुगलपुरा गांव के रहने वाले किसान लियाकत हुसैन उर्फ दुर्रे (58) की मंगलवार रात धारदार हथियार से हमलावरों ने हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह चाय देने लिए पहुंची मृतक की पुत्री निशा ने खून से लथपथ पड़े शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया था। हत्या किस कारण से हुई इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। परिजनों पुलिस की मौजूदगी में शव दफनाया। परिजनों के मुताबिक, किसान लियाकत हुसैन शराब नहीं पीते थे, लेकिन झोपड़ी के पास शराब के पौआ व गिलास बरामद हुए थे। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। पीड़ित परिजनों ने बताया एसएसपी ने पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed