{"_id":"56048c7d2ec80ebd1987a61193eb8ad0","slug":"sso-had-to-sleep-on-the-power-substation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सबस्टेशन पर सोता मिला एसएसओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सबस्टेशन पर सोता मिला एसएसओ
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 01 Jun 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम अशोक कुमार मौर्य ने सोमवार को अचानक भरथना मंडी रोड स्थित बिजली सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर तैनात संविदाकर्मी एसएसओ सोता मिला। इस पर उन्होंने उसको कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
एसडीएम ने विद्युत सप्लाई रजिस्टर चेक किया और नगर व देहात क्षेत्र में हो रही आपूर्ति की जानकारी प्राप्त की। रजिस्टर में नगर क्षेत्र की सप्लाई तीन बार बंद दर्शाई गई थी।
विज्ञापन
इसके बारे जब उन्होंने एसएसओ से पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उन्होंने निर्देश दिए कि बगैर किसी कारण से आपूर्ति बंद न की जाए।
इसके बाद एसडीएम सूजीपुरा के समीप बने रूरल उपकेंद्र पर गए। वहां भी ऐसा ही हाल मिला। रजिस्टर में विद्युत आपूर्ति कई बार ओवरलोड होने की वजह से बाधित दर्शाई गई थी। यहां भी एसएसओ कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन