{"_id":"60ac8d948ebc3eef0b506167","slug":"sprayed-gangajal-after-chief-minister-yogi-visit-to-saifai-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी के सैफई से जाने के बाद सपा समर्थक ने किया गंगाजल का छिड़काव, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी के सैफई से जाने के बाद सपा समर्थक ने किया गंगाजल का छिड़काव, वीडियो वायरल
Tue, 25 May 2021 11:12 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 25 May 2021 11:12 AM IST
सार
सपा समर्थक बताने वाले रोहित का कहना है कि जिस मुख्यमंत्री आवास में अखिलेश यादव रहते थे उसमें प्रवेश करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगाजल और गोमूत्र का छिड़काव कराया था। इसीलिए वह योगी के आगमन के स्थलों को गंगाजल से पवित्र कर रहा है।
विज्ञापन
सपा समर्थक ने किया गंगाजल का छिड़काव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के इटावा जिले में एक सपा समर्थक ने सोमवार को सैफई के स्पोर्ट्स स्टेडियम, चिकित्सा विश्वविद्यालय परिसर और गीजा गांव में गंगाजल का छिड़काव किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छिड़काव करने वाले का नाम रोहित निवासी भोगांव जिला मैनपुरी बताया जा रहा है।
खुद को सपा समर्थक बताने वाले रोहित का कहना है कि जिस मुख्यमंत्री आवास में अखिलेश यादव रहते थे उसमें प्रवेश करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगाजल और गोमूत्र का छिड़काव कराया था। इसीलिए वह योगी के आगमन के स्थलों को गंगाजल से पवित्र कर रहा है। सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने यह युवक को निजी मामला है, सपा से इसका कोई लेना देना नहीं है।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने 22 मई को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव सैफई पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने कोविड-19 अस्पताल, ऑक्सीजन गैस प्लांट और गीजा गांव का निरीक्षण किया था।