{"_id":"5e0e34af8ebc3e87ac772fbb","slug":"sports-etawha-news-knp5359382119","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया को 6 विकेट से हराकर मेरठ पहुंचा सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया को 6 विकेट से हराकर मेरठ पहुंचा सेमीफाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित शौर्य क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में स्व. रामदुलारे की स्मृति में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में मेरठ ने औरैया को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बृहस्पतिवार की सुबह औरैया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 123 रन ही बना सकी। औरैया की तरफ से कप्तान पुष्पेंद्र ने 40, यश ने 30 व कृष्णा ने 14 रन बनाये। मेरठ की ओर से प्रशांत लकी, प्रशांत और शेखर ने एक एक विकेट लिया। 124 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी मेरठ की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मेरठ की ओर से प्रशांत और अभिषेक ने 39-39 रन बनाये। औरैया की ओर से योगेंद्र और ऋषभ ने दो दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच प्रशांत को चुना गया। मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि सोनू यादव ने की। इस मौके पर अंबरीश यादव टिंकू, एच अब्बास, सलीम हुसैन, जावेद अख्तर, सौरभ अवतार, फैेज, आलोक यादव, आशीष यादव, शशांक पाठक, सुशांत वर्मा, लवकुश, शफीक खान, गुलजार गामा उपिस्थत रहे।