{"_id":"5e0b9ef78ebc3e87e86b2896","slug":"sports-etawha-news-knp5355554115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर को हराकर जावेद एकेडमी सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर को हराकर जावेद एकेडमी सेमीफाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर शौर्य क्लब के तत्वावधान में रामदुलारे की स्मृति मेें खेले जा रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खले गए क्वार्टर फाइनल मैच में जावेद एकेडमी फिरोजाबाद ने ग्वालियर को 84 रनों से हराकर सेमीफाइनल मेें जगह बना ली।
ग्वालियर के कप्तान नागर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। शोएब कुरैशी ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 117 रन 65 गेदों पर बनाए। विश्वदीप ने 28 रन बनाए। निर्धारित 20 ओवरों में फिरोजाबाद ने 180 रन बनाए। ग्वालियर की ओर से विष्णु ने 3 विकेट लिए। 181 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी ग्वालियर की टीम 95 रनों पर ही ढेर हो गई। फिरोजाबाद की ओर से जावेद ने 3 विकेट, शोएब और अमर पोरवाल ने 2-2 विकेट लिए। मैच आफ दी मैच शोएब कुरैशी को दिया गया। आज के मैच की अंपायरिंग एच अब्बास व सलीम हुसैन ने निभाई। स्कोरिंग की भूमिका फैज ने निभाई। 1 जनवरी को सुबह 10 बजे से मेरठ और बरेली के मध्य मैच खेला जाएगा। आज के मैच में ब्लाक प्रमुख जसवंतनगर अनुज यादव मोंटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंबरीश, सुशंात वर्मा, लवकुश, आलोक यादव, बृजेंद्र यादव, पवन बंटी और आशीष यादव ने उनका स्वागत किया।