फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sports

स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और एफसीसी क्लब जीते

Thu, 12 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
sports
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में नुमाइश के तहत खेली जा रही जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को स्पोर्ट्स कालेज सैफई एवं एफसीसी क्लब ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला स्पोर्ट्स कालेज सैफई और यूथ क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ एकेडमी की टीम ने निर्धारित ओवरों में 114 रन बनाए। टीम की ओर से सूरज ने सर्वाधिक 30, असद ने 29 तथा साहिल ने 24 रन बनाए।
विज्ञापन

गेंदबाजी करते हुए स्पोर्ट्स कालेज सैफई की ओर से फरहान ने 3 व आदर्श ने 1 विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी स्पोर्ट्स कालेज सैफई की टीम ने पारी के आखिरी ओवर में 5 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से अखिल ने 49, गौतम ने 22 तथा अभिनव ने 10 रन बनाए। अखिल को शानदार गेंदबाजी की बदौलत मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला चौ.चरण सिह पीजी कालेज हैंवरा व एफसीसी क्लब के बीच खेला गया। एफसीसी की टीम 7 विकेट से विजयी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए चौ.चरण सिंह पीजी कालेज हैंवरा की टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 103 रन बनाए। टीम की ओर से लाले ने 31,ऋषि ने 25 तथा शिशिर ने 20 रन बनाए। एफसीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए साजिद ने 2,सत्यम, शालू एवं फैजल ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के इरादे से उतरी एफसीसी की टीम ने 3 विकेट खोकर जीत के लिए आवश्यक रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से शालू खान ने 29,टीपू ने 18 तथा शिवम ने 12 रन बनाए। चौ. चरण सिंह पीजी कालेज हैंवरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए शेरू और गोलू ने 1-1 विकेट लिया। शालू खान को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया।
मैच में अंपायरिंग पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह एवं प्रकाश ने की।
संयोजक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को
पहला मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा एवं ससेक्स क्लब के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच एसएमजीआई क्रिकेट क्लब व बेसिक टीचर्स क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed