फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sports

कानपुर की सृष्टि ने जीता दूसरा स्वर्ण पदक

Sun, 06 Oct 2019 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
sports
दौड़ लगाती खिलाड़ी - फोटो : ETAWHA
इटावा। सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर-4 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को डीपीएस कानपुर की सृष्टि सिंह ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले वे गोला फेंक के स्वर्ण जीत चुकी हैं। इटावा के तीन खिलाड़ियों ने भी पदक जीते हैं।
विज्ञापन

अंडर 17 बालक वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में बल्देव पब्लिक स्कूल मथुरा के सुमित कुमार ने स्वर्ण, सुदिति ग्लोबल एकेडमी इटावा के अमित यादव ने रजत और पार्वती राधाकिशन स्कूल मथुरा के गौरांग गर्ग ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इसी वर्ग की बालिका भाला फेंक स्पर्धा में आर्मी पब्लिक स्कूल, आगरा की निधि ने स्वर्ण, माउंट लिट्रा जी स्कूल इटावा की मानसी राज ने रजत और महर्षि विद्या मंदिर लखनऊ की प्राची सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग की डेस्कर थ्रो में डीपीएस लखनऊ के रुद्रांश को स्वर्ण, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल, कानपुर के को शिवम कुमार रजत और सुदिति ग्लोबल एकेडमी इटावा के सौरभ यादव को कांस्य मिला। इसी आयुवर्ग में बालिकाओं की भाला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ की नेहा बघेल ने जीता। आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर की झनक दुबे के हाथ रजत और संत विवेकानंद सीसे पब्लिक स्कूल इटावा की महिमा यादव के हाथ कांस्य पदक लगा। अंडर-17 डिस्कस थ्रो में डीपीएस, कल्यानपुर कानपुर की सृष्टि सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। चिन्मय विद्यालय एनटीसी ऊंचाहार रायबरेली को रजत और ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ की काजल चौधरी को कांस्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शेरवुड कॉलेज झांसी की वैष्णवी कुमारी ने स्वर्ण हासिल किया। विद्या ज्ञान स्कूल सीतापुर की जाह्नवी कनौजिया ने रजत व एनएस इंटरनेशनल स्कूल अलीगढ़ की महक यादव ने कांस्य हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में विद्या ज्ञान स्कूल सीतापुर की अंकिता शुक्ला ने स्वर्ण, लखनऊ पब्लिक स्कूल सीतापुर की आन्या सिंह ने रजत और आरपीएम पब्लिक स्कूल हाथरस की शिप्रा शर्मा ने कांस्य जीता। अंडर -19 आयु वर्ग में डीपीएस, कल्यानपुर कानपुर की सेजल सिंह के हाथ स्वर्ण लगा। बीकेएस विद्या मंदिर मथुरा की पूजा ने रजत व लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल पीलीभीत की कशिश राना ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ के मनीष कुमार ने स्वर्ण, लखनऊ पब्लिक स्कूल गोमती नगर के दीपक कुमार ने रजत और आरबीएस सेकेंडरी स्कूल मुरसान हाथरस के सचिन कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed