फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sports

इटावा और कानपुर फाइनल में

Fri, 27 May 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
sports
मैच के दौरान बॉल के लिए जद्दोजहद करते इटावा और कानपुर देहात के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। 24 वीं अंतरजनपदीय कानपुर जोन पुलिस पुरुष और महिला हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को पुरुष वर्ग के तीन मैच खेले गए। पुरुष टीम के मुकाबलों में इटावा और कानपुर ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं महिला वर्ग में कानपुर देहात ने कानपुर नगर को एक- शून्य से हराकर फाइनल जीत लिया। शनिवार को कानपुर और इटावा के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच में इटावा और कानपुर देहात के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। तय समय में एक भी गोल नहीं हो पाया। पेनल्टी शूटआउट में इटावा ने कानपुर देहात को तीन-एक के अंतर से हरारकर फाइनल में जगह बना ली। इटावा की ओर से पेनल्टी शूटआउट में चंद्र शेखर, मुकेश और आलोक ने एक-एक गोल किए। कानपुर देहात की ओर से रोहित ने एक गोल किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच कानपुर और फतेहगढ़ के बीच खेला गया। इसमें कानपुर की टीम ने फतेहगढ़ को सात-शून्य के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही कानपुर की टीम भी फाइनल में पहुंच गई। शनिवार को शाम चार बजे कानपुर और इटावा के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच के निर्णायक टेक्निकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद जियाउर्रहमान, हिमांशु सक्सेना, उज्जवल पाल, योगेश कश्यप, कुनाल यादव, फैसल उद्दीन, शिवम तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed