फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Speeding trailer rams into the back of a bus; fire breaks out after the collision.

Etawah News: बस में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रेलर, टक्कर के बाद सुलगी आग

Sun, 04 Oct 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 04 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Speeding trailer rams into the back of a bus; fire breaks out after the collision.
फोटो 08::हादसे के बाद खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रेलर। संवाद
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर परमानंद आश्रम के पास रविवार तड़के तेज रफ्तार टाइल्स-पत्थर लदे ट्रेलर ने स्लीपर बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर के अगले हिस्से में आग की लपटें उठने लगी। हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में फंसकर घायल हो गया। बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए पहले उसे बाहर निकाला और फिर बस में रखे सुरक्षा फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से सवारियां लेकर पनवाड़ी, राठ और महोबा जा रही स्लीपर बस रविवार तड़के परमानंद आश्रम के पास पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए धीमी गति से जा रही थी। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक निशान सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब केबिन में फंस गया।
विज्ञापन

टक्कर लगने से झटका लगा तो बस में सवार यात्री एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे, जिससे उनमें चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। बस चालक औरैया निवासी ध्रुव ने तत्परता दिखाते हुए केबिन में फंसे घायल ट्रेलर चालक को बाहर निकाला। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इसी दौरान ट्रेलर के अगले हिस्से में आग की लपटें उठती देख बस चालक ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त बस को थाने में खड़ा कराया गया और यातायात सुचारू कराया गया। बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

फोटो 08::हादसे के बाद खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रेलर। संवाद

फोटो 08::हादसे के बाद खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रेलर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed