फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sp leader akhilesh yadav in saifai

भाजपा जैसी भ्रष्ट सरकारों का सफाया जरूरी: अखिलेश यादव

Mon, 11 Feb 2019 11:54 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 11 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
sp leader akhilesh yadav in saifai
सैफई में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने जाते सपा अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को सैफई स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें जनता के बीच जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी भ्रष्ट सरकारों का भी सफाया होना बेहद जरूरी है। जनता इन सबसे काफी तंग आ चुकी है।     
विज्ञापन

 
उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि मौजूदा वक्त में जनता का दुख दर्द समझने वाला कोई नहीं है। आप सभी को ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए ताकि जनता की समस्याओं को हल किया जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार शाम को पैतृक गांव सैफई पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलने पर तमाम पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनके आवास पर जमा हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी फरियादें सुनीं। उसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बात की। उनसे आगामी आम चुनाव को लेकर जिले की स्थिति के बारे में बातचीत की। उन्होंने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से सपा सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने को कहा। कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने को आतुर दिखे। इसी बीच कार्यकर्ताओं में सेल्फी लेने की भी होड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed