फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP,etawah,etawah news,up news,ramgopal yadav

अन्य राज्यों में भी हो सकता है बिहार जैसा बदलाव: रामगोपाल

Thu, 11 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
SP,etawah,etawah news,up news,ramgopal yadav
सदस्यता अभियान की समीक्षा करते सपा महासचिव प्रो रामगोपाल यादव। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि शिवसेना की तरह जेडीयू को तोड़ने की साजिश का पता चलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से अलग होने का निर्णय लिया है। जिन राज्यों में भाजपा के सहयोग से सरकारें चल रही हैं, वहां भी ऐसा हो सकता है। इस बयार का असर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में दिखेगा।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव बुधवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान की प्रगति देखने आए थे। यहां उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनने को बिहार की जनता के हित में बताया। उन्होंने कहा कि बदलाव अच्छाई के लिए होता है। इसका असर आने वाले दिनों में दिखाई देगा। भाजपा का दोहरा चरित्र है, जिन्होंने कभी तिरंगा नहीं फहराया, आज वे तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, जब भी इनको सद्बुद्धि आए ठीक ही है। इस दौरान उन्होंने जिले में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। कहा, हर बूथ पर पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाए जाएं। सदस्यता अभियान में सक्रियता से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को रिटर्न गिफ्ट देते हुए संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed