{"_id":"5866a9134f1c1b425ceecbe6","slug":"sp-chief-is-leader-of-all-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा मुखिया ही सभी कार्यकर्ताओं के नेता: विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा मुखिया ही सभी कार्यकर्ताओं के नेता: विकास
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर वार्ता करते समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव एवं अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने पार्टी में चल रहे घमासान पर किनारा कर कहा कि मसला परिवार के मध्य का है। उन्होंने सपा मुखिया को सभी कार्यकर्ताओं का नेता बताया।
विज्ञापन
गुरुवार देर रात विजय रथ इटावा पहुंचा। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को औरैया रवाना होने से पूर्व सपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में विकास यादव ने कहा कि 5वें चरण की ये यात्रा औरैया में समाप्त होगी। लोगों में सपा के प्रति जबरदस्त लहर है। श्री यादव से जब पूछा गया कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच चल रही तनातनी में वह किसके साथ रहेंगे। इस पर उन्होंने सीधा जवाब न देकर कहा कि ये पारिवारिक मसला है। इसके बाद यात्रा औरैया के लिए रवाना हो गई। इस दौरान युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह, युवजन सभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद निसार खान, अनुराग यादव, शाश्वत जोशी, युवजन सभा के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष तनवीर अहमद, राष्ट्रीय सचिव प्रीति चौबे, वैभव बाजपेयी, मोहम्मद हारुन, विवेक यादव, डा. अरविंद, मोनू पाठक, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला प्रवक्ता राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन