फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP, BSP, BJP not good for the state: subhashini

सपा-बसपा, भाजपा से नहीं प्रदेश का भला : सुभाषिनी

Sun, 12 Feb 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 12 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
SP, BSP, BJP not good for the state: subhashini
पत्रकारों से वार्ता करतीं माकपा नेता सुभाषिनी अली। - फोटो : amarujala
इटावा। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि सपा-बसपा और भाजपा में से कोई भी प्रदेश का भला नहीं कर सकता। उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव भाजपा के भविष्य का फैसला करेगा। चुनाव जरूरी मुद्दों को भुलाकर सांप्रदायिकता और जातिवाद के ध्रुवीकरण पर जा टिका है। ऐसे में वामदलों ने जनता को उनके हितों के प्रति जागरूक करने की तैयारी की है। जिससे त्रिपुरा और केरल की तरह उत्तरप्रदेश भी खुशहाल हो सके।
विज्ञापन


रविवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में माकपा नेता सुभाषिनी अली ने भाजपा-सपा और बसपा पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में इन दलों की ही सरकारें रहीं, लेकिन किसी भी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और उद्योग के लिए कुछ नहीं किया। नोटबंदी से देश की जनता बेहाल है। भाजपा की आर्थिक नीति और सांप्रदायिकता जनता से छुपी नहीं है।
विज्ञापन


आजकल को दल बदलने का ट्रेंड हो चला है। नीतियां एक सी होने के कारण एक दल के नेता दूसरे में शिफ्ट हो जाते हैं। जिससे हमेशा जनता का ही नुकसान हो रहा है। वाम मोर्चे ने इस बार प्रदेश में 130 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर जमीन तैयार करनी शुरू की है। ताकि प्रदेश के गरीबों का भला हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सपा के अंदर हुए दो फाड़ को सत्ता के  लालच का नतीजा बताया। पूर्व में सपा के साथ हुए समझौते को मजबूरी का एलाइंस बताया। कहा कि भाजपा को रोकने के लिए ऐसे फैसले लिए गए थे। प्रेसवार्ता के दौरान माकपा जिलाध्यक्ष मुकुट सिंह, माकपा प्रत्याशी अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed