फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sonu wrestler bet

इटावा के सोनू पहलवान ने मारी बाजी

Sat, 20 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 20 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sonu wrestler bet

इटावा महोत्सव के तहत स्टेशन में चल रहे दो दिवसीय

विज्ञापन
अखिल भारतीय दंगल के आखिर दिन प्रमुख कुश्तियां हुईं। जिला जीत, नगर जीत, विद्यार्थी जीत के लिए पहलवानों ने अखाड़े में दांवपेंच दिखाए।

जिला जीत का खिताब बगिया अखाड़ा के पहलवान सोनू के नाम रहा। खली के भाई भीम को देखने के लिए स्टेडियम में युवाओं की भीड़ उमड़ी।

दंगल के दूसरे दिन मुख्य अतिथि राजपाल यादव व खली के भाई भीम ने पहलवानों का आपस में परिचय कराते हुए कुश्ती की शुरुआत। जिला जीत के लिए सोनू पहलवान बगिया अखाड़ा इटावा और डिंपल यादव पीसापुरा के बीच मुकाबला हुआ।

इसमें सोनू ने जीत हासिल की। नगर जीत की कुश्ती बगिया अखाड़ा इटावा के आबिद ने जीती। उन्होंने जामा मस्जिद के अनवार को हराया। विद्यार्थी जिला जीत की कुश्ती प्रमोद बसवारा ने मुलायम बसरेहर को पटखनी देकर जीती तथा विद्यार्थी नगर जीत की कुश्ती में आदिल खां मोहल्ला उर्दू ने दिपांशु मकसूदपुरा को हराया।

इसके अलावा मनोज जालौन ने करन दिल्ली, महेंद्र चंडीगढ़ ने अतर सिंह बांदा, तरजन पिनहाट ने हरेंद्र मुरैना, संदीप पिनहाट ने अर्जुन इलाहाबाद को हराया।

दंगल में खलीाफा की भूमिका चंद्रपाल यादव, मलखान सिंह ने निभाई। संचालन का गुरमुख सिंह अरोरा ने किया। कुश्ती जीतने वाले पहलवानों को मुख्य अतिथि ने शील्ड व पुरस्कर देकर सम्मानित किया।

दंगल के दौरान जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह, विधायक सदर रघुराज सिंह शाक्य, नफीसुल हसन अंसारी आदि उपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed