फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sonologist in Etawah did ultrasound of 57 pregnant in 390 minutes

इटावा में सोनोलाजिस्ट ने 390 मिनट में कर डाले 57 गर्भवती के अल्ट्रासाउंड

Tue, 05 Jul 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sonologist in Etawah did ultrasound of 57 pregnant in 390 minutes
महिला का अल्ट्रासाउंड करते डॉ. प्रभात सिंह। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। 15 दिन बाद छुट्टी से लौटे जिला महिला अस्पताल के सोनोलॉजिस्ट ने मंगलवार को 6:30 घंटे में 57 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कर डाले। एक गर्भवती का अल्ट्रासाउंड लगभग सात मिनट में निपटा दिया गया, जबकि सीएमओ खुद मानते हैं कि एक गर्भवती का अल्ट्रासाउंड करने में 20 से 25 मिनट लगते हैं। बुधवार को सोनोलॉजिस्ट की ड्यूटी पोस्टमार्टम में लगी है, इससे कल अल्ट्रासाउंड होने की संभावना कम है।
विज्ञापन

सोनोलॉजिस्ट डॉ. प्रभात सिंह के छुट्टी पर जाने से गर्भवती महिलाओं के रुटीन अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। महिलाएं अस्पताल आकर लौट रहीं थीं। मंगलवार को सोनोलॉजिस्ट सुबह करीब आठ बजे अपने कक्ष में बैठे और अल्ट्रासाउंड शुरू किया। कक्ष के बाहर गर्भवती महिलाओं की भीड़ लगी थी। दोपहर 2:30 बजे तक सोनोलॉजिस्ट ने 57 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कर दिए। पुरुष अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पारितोष शुक्ला 28 अल्ट्रासाउंड किए गए।
विज्ञापन

गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड करने में वैसे तो 20 से 25 मिनट लगते हैं। बच्चे की धड़कन और उसकी स्थिति की जांच की जाती है। अल्ट्रासाउंड में कितना समय लगाया जाएगा, इसका कोई मानक नहीं है। डॉ. भगवानदास सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से लगा रहीं थी चक्कर
इकदिल की दीपाली, सपना सोनी, खुशबू व रूबी एक घंटे से अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठीं थीं। दीपाली ने बताया दो तीन दिन लौट चुके थे। गर्भवती खुशबू ने बताया पहले तीन बार लौट चुकी हू। रूबी ने भी कई बार लौटने की बात कही।

अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठीं महिलाएं। संवाद

अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठीं महिलाएं। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed