फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Son-in-law kidnapped from district hospital and strangled to death

Etawah News: जिला अस्पताल से अगवा कर दामाद की गला दबाकर की हत्या

Sun, 10 Sep 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 10 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law kidnapped from district hospital and strangled to death
इटावा। बेटी की शादी से नाखुश ससुरालियों ने दामाद का अपहरण कर उसे गमछे से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने ससुर, साली व उसके पति और एक अन्य के खिलाफ हत्या व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नौगांव चित्राहाट आगरा निवासी रोशनी को प्रसव के लिए उसके पति प्रमोद उर्फ बंटू ने आठ सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को रोशनी ने बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी रोशनी के मायके वालों को मिली तो उसके पिता, जीजा और बहन आ गईं। नौगांव निवासी भगवान सिंह ने बताया कि शनिवार रात उसका भतीजा प्रमोद अपने गांव के ही साथी रवि के साथ जिला अस्पताल परिसर में खड़े थे। तभी प्रमोद के साढ़ू पप्पू ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया और रवि से भी साथ चलने को कहा। रवि के मना करने पर साढ़ू और ससुराल वाले प्रमोद को अपने साथ ले गए। रवि ने इस बात की जानकारी रोशनी को दी तो वह वार्ड से दौड़ती हुई अस्पताल गेट पर आ गई। पत्नी को घटना की आशंका होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन पुलिस ने घटना की जानकारी की और प्रमोद की तलाश में जुट गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रोशनी की सूचना पर पुलिस ने नगला श्याम सुंदर से प्रमोद के शव को बरामद करके रोशनी के पिता नरोत्तम निवासी नौगवां थाना चित्रहाट आगरा उसकी बहन आरती, साढ़ू गंधर्व उर्फ पप्पू निवासी अंडावली थाना बलरई व नौगवां निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने रोशनी के बिना मर्जी के शादी करने के चलते घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed