फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Somewhere there is a lock on the center and somewhere the BLO is missing

कहीं केंद्र पर ताला तो कहीं बीएलओ गायब

Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Somewhere there is a lock on the center and somewhere the BLO is missing
इटावा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देेश पर मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पहले दिन अव्यवस्थाएं देखने को मिली। कहीं मतदान केंद्रों पर ताला लटका हुआ था तो कहीं बीएलओ ही नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

किसी मतदान केंद्र पर एक तो किसी पर दो बीएलओ पहुंचे। कहीं-कहीं जरूरत के मुताबिक आवेदन फार्म ही नहीं मिले। कांग्रेस नेताओं ने कई मतदान केंद्रों पर जाकर पुनरीक्षण अभियान के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

तहसील इटावा के संतोषपुर, इटगांव, चकरनगर तहसील के डिभोली और नगला जोर, जसवंत नगर तहसील के प्रतापपुरा में कोई बीएलओ नहीं पहुंचा। इन केंद्रों पर ताले लटके मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, आलोक यादव, प्रशांत तिवारी, आरबी सिंह पाल, अमित अग्निहोत्री ने कई बूथों पर जाकर निरीक्षण किया और वोट बनवाने की प्रक्रिया को देखा।
कुछ बूथों पर वोट बनाने के फॉर्म ही नहीं पहुंचे तो कुछ बूथों पर आठ नंबर फॉर्म नहीं था। किसी बूथ पर अनुपूरक सूची नहीं थी। मतदान बूथों का निर्धारण 1200 मतदाताओं के हिसाब से होने के कारण बूथ संख्या और भाग संख्या में व्यापक फेरबदल होने से मतदाताओं को अपना नाम देखने में परेशानी भी हुई।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने कहा कि बूथों की संख्या बढ़ने से वोटरों के बूथ क्रमांक बदल गए हैं। मतदाता क्रमांक में भी अधिक अंतर है। एक ही परिवार के मतदाता क्रमांक में काफी अंतर है। साथ ही गलतियां भी अधिक हैं।
किसी का फोटो गलत है तो किसी की आयु और लिंग गलत है। पर्याप्त मात्रा में फार्म 6, 8 उपलब्ध नहीं कराए गए। कहा कि मतदाता सूची में व्यापक पैमाने पर गलतियां और प्रचार-प्रसार के अभाव में मतदाता भटकने को मजबूर हैं।
बूथ बदलने का प्रचार-प्रसार नहीं किया गया है। जनता इंटर कॉलेज में दो ही भी बीएलओ उपस्थित थे। राजकीय बालिका इंटर कालेज में चार बूथों पर सिर्फ एक ही बीएलओ मौजूद थे।
लखना में तीन शिविर लगाए गए
लवेदी। लखना नगर पंचायत क्षेत्र में नए वोट बनाने के लिए तीन शिविर लगाए गए, जिसमें केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज, जूनियर हाई स्कूल लखना, प्राथमिक विद्यालय लखना पर कुल 32 वोट बनाए गए।
अनुपयोगी वोट निरस्त करने के लिय बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर निरीक्षण कार्य किया जाएगा।
अफसरों ने अभियान का किया निरीक्षण
महेवा। एसडीएम भरथना विजय शंकर तिवारी और खंड विकास अधिकारी महेवा ने महेवा, उझियानी, बहेड़ा आदि गांवों में पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय लेखपाल सुधीर चौबे ने भी महेवा, बहेड़ा, बम्होरा व उझियानी केंद्रों पर पहुंचकर लोगों से फार्म भरवाए।

खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने भी कस्बाई व ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने बीएलओ के देखे अभिलेख
बकेवर। एसडीएम भरथना विजय शंकर तिवारी ने बकेवर के बूथों पर बीएलओ का निरीक्षण कर बीएलओ के अभिलेख भी देखे। ग्राम कुड़रिया कंपोजिट विद्यालय में बीएलओ सिमरन व योगेश मौजूद रहे।
जनता कॉलेज बकेवर में सुपरवाइजर एआरपी रामकृष्ण दुबे, बीएलओ सुकृत शरण, मनीष चतुर्वेदी, अजब सिंह पाल, आशा किरण मौके पर मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed