फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sometimes it's demonetisation, sometimes it's fertilizer, now it's a queue for cylinders: Shivpal

कभी नोट बंदी तो कभी खाद अब सिलिंडर के लिए लाइन : शिवपाल

Sat, 28 Mar 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sometimes it's demonetisation, sometimes it's fertilizer, now it's a queue for cylinders: Shivpal
इटावा। क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री देवी वेला भवानी मंदिर उझियानी में आयोजित पारंपरिक मेले का शुभारंभ सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने किया। इस मौके पर सपा राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नोटबंदी के समय लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा किया गया, फिर किसानों को खाद के लिए लाइन लगानी पड़ी और अब गैस सिलिंडर के लिए भी लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के बजाय उन पर रोक लगाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मेले में रासलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दे रहा है और पुलिस भी अनुमति देने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि सिनेमा और अश्लीलता पर तो कोई रोक नहीं लगाई जा रही है लेकिन धार्मिक मेलों और परंपरागत आयोजनों को रोकने की कोशिश की जा रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ताखा चीनी यादव, जिला सचिव संदीप यादव, मनोज कुमार यादव, मेला अध्यक्ष अवधेश यादव, भारत सिंह यादव, दशरथ सिंह यादव, रक्षपाल यादव, रामगोपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed