फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Some leader of India alliance is going to be on bail or to go to jail.

Etawah News: इंडिया गठबंधन का कोई न कोई नेता जमानत पर या जेल जाने वाला

Fri, 06 Oct 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 06 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Some leader of India alliance is going to be on bail or to go to jail.
इटावा। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्षी गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि इंडिया गठबंधन का कोई न कोई नेता जमानत पर या कोई न कोई जेल में जाने वाला है। यूपीए का सिर्फ नाम बदला है। बोतल बदली है शराब तो वही है। आज पूरा विपक्ष जनता के लिए नहीं बल्कि अपनी बेरोजगारी से परेशान है। आज देश में समाज और महिलाओं को बांटने का कुचक्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन

यह बात शुक्रवार को राज्य मंत्री ने डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम में कही। कहा कि प्रदेश को चार बार मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री देने के बावजूद इटावा में पासपोर्ट कार्यालय नहीं खुलवा सके। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया को खुलवाना पड़ा। बताया कि मुझे भी विधायक बनने के बाद पासपोर्ट बनवाने के लिए छह महीने का इंतजार करने के बाद पासपोर्ट मिल सका। कहा कि पहले दलालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस वजह से पासपोर्ट बन पाते थे। प्रधानमंत्री मोदी की सोच और सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के प्रयास से पासपोर्ट कार्यालय खुला है। प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा कि उन्होंने अपने नौ साल के कार्यकाल में देश को विश्व पटल पर स्थापित किया। अब भारत बोलता है विश्व सुनता हेै। प्रधानमंत्री ने देश के लिए दृष्टिकोण और नजरिया बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed