फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   soldier committed suicide by jumping into the river

नदी में कूदकर फौजी ने खुदकुशी की

Thu, 06 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
soldier committed suicide by jumping into the river
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरम कालोनी में मकान बनवाने के लिए सामान खरीदने गया फौजी बुधवार को अचानक लापता हो गया था। खोजबीन के बाद उसकी बाइक यमुना पुल पर खड़ी मिली थी।
विज्ञापन

आशंका जताई गई कि फौजी ने यमुना में छलांग लगा दी है। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। बृहस्पतिवार को उसका शव यमुना पुल से करीब दो सौ मीटर दूर मिला।
फौजी का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे के शव को देेखकर उसके पिता बेहोश होकर गिर पड़े। साथ आए लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
आगरा जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द के मूल निवासी पूरन सिंह का बेटा विदेश यादव (34) सेना में सिपाही के पद पर श्रीनगर मेें तैनात था।
विज्ञापन

उसने इटावा के कृष्णपुरम कालोनी में प्लॉट खरीदा था। दो माह पूर्व वह छुट्टी लेकर आया था और उसने मकान का निर्माण शुरू कराया था। मकान की दीवारें तैयार हो गई हैं, छत की ढलाई होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह विदेश अपनी बाइक से सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। विदेश की बाइक यमुना पुल पर लावारिस अवस्था में खड़ी मिली थी।
पुलिस ने उसके यमुना में कूदने की आशंका व्यक्त करते हुए खोजबीन शुरू की। बृहस्पतिवार को उसका शव यमुना पुल से दो सौ मीटर की दूरी पर पानी में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव मिलने से फौजी के परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता तो बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। फौजी ने यमुना में कूदकर आत्महत्या क्यों की, इस बाबत परिजन कुछ नहीं बता सके।
लोगों का कहना था कि वह अच्छे तरीके से नौकरी कर रहा था। परिवार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
14 साल से कर रहा था नौकरी
विदेश यादव अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई की काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वह 14 साल पूर्व फौज में भर्ती हुआ था। इस समय उसकी तैनाती श्रीनगर में थी।
दो माह पूर्व वह मकान बनवाने के लिए छुट्टी लेकर आया था। उसकी आठ जनवरी को रवानगी थी। उसका छोटा भाई भी फौज में नौकरी करता है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
फौजी के तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ी बेटी राखी 13 साल की है। उसके बाद आठ साल का मोहित व छह साल का विशाल है। परिजनों ने बताया कि बच्चे पढ़ने के लायक हो गए थे।

बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से ही उसने इटावा में प्लॉट खरीदा। उस पर मकान बनवा रहा था। विदेश का यमुना से शव बरामद होने की जानकारी बच्चों को हुई तो वह फफक फफक कर रोने लगे। आस पड़ोस के लोग बच्चों को सांत्वना दे रहे थे, लेकिन उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed