फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   soil degrading using chemicals

रसायनों का प्रयोग खराब कर रही मिट्टी

Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
soil degrading using chemicals
निवाड़ीकला। बढ़ते प्रदूषण और खेती में केमिकल के लगातार बढ़ते इस्तेमाल से मिट्टी की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के बहुत से भागों में उपजाऊ मिट्टी लगातार बंजर हो रही है।
विज्ञापन

ज्यादा रासायनिक खादों और कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल करने से मिट्टी के जैविक गुणों में कमी आने के साथ उपजाऊ क्षमता में गिरावट आ रही है। भूमि सुधार के लिए तमाम सरकारी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

अगर किसानों के खेतों में फसलों के मुताबिक मिट्टी न हो, तो फसलों का अच्छा उत्पादन नहीं मिल पाता है, इसलिए मिट्टी का संरक्षण जरूरी है। मिट्टी के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए ही दुनियाभर में हर साल 5 दिसंबर को विश्व मृदा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका उद्देश्य कृषि भूमि को दूषित होने से बचाने के लिए प्रयास और जागरूक करने से है। कोरोना काल के पहले तक विभाग द्वारा प्रति दो हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि का सर्वे किया जाता था।
सर्वे के दौरान जिस क्षेत्र की मिट्टी की गुणवत्ता उपयुक्त नहीं होती थी, किसान को बताया जाता था। यह योजना करीब दो वर्षों से बंद चल रही है। अब किसान अगर अपनी खेत की मिट्टी का परीक्षण कराना चाहता है।
उसे जिला लैब में जाना होगा, जिसमें 29 रुपये खर्च कर भूमि के लिए आवश्यक तत्वों की जानकारी प्राप्त कर सकता है ।
मुख्य पोषक तत्व की करवा सकते जांच
जिला लैब प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि भूमि में मुख्य पोषक तत्वों जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश और पीएच की जांच लैब में की जाती है। किसान मिट्टी का सैंपल लेकर लैब आ सकता है और रिपोर्ट भी उसी दिन उपलब्ध करवा दी जाती है।
जांच से मृदा को कौन से तत्व की अधिक आवश्यकता है, पता चल जाता है। बताया कि विभाग के पीएसबी पाउडर से बीज का ट्रीटमेंट करने पर फसल की पैदावार बेहतर होती है। प्रति 10 किलो बीज में 200 ग्राम का एक पैकेट मिलाने से बीज का ट्रीटमेंट हो जाता है, जो काफी सस्ता भी है।
प्रत्येक तहसील में है लैब
मृदा परीक्षण के लिए जनपद की प्रत्येक तहसील में लैब की सुविधा है, लेकिन काम और स्टाफ की कमी से तहसील स्तर की लैब का काम भी जिला स्तर की लैब से निपटाया जा रहा और तहसील के कर्मचारियों को यही अटैच किया गया है।

पुआल जलाने से दूषित होती है मृदा
खेतों में पुआल जलाने से भी मृदा खराब होती है। भूमि में रासायनिक खादों का कम उपयोग कर जैविक और गोबर की खाद का उपयोग करना चाहिए, जिससे मिट्टी उपजाऊ बनी रहे। मिट्टी और फसल के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होता है।
-देवेंद्र कुमार, कृषि विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed