फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SOG team caught prize of 25 thousand

एसओजी टीम ने 25 हजार का इनामी पकड़ा

Fri, 24 Jul 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
SOG team caught prize of 25 thousand
फोटो संख्या 52 पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया अभियुक्त - फोटो : ETAWHA
एसओजी टीम व फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने अपहरण के मास्टरमाइंड को पकड़ा है। उसके पास से तमंचा-कारतूस भी मिला है। उस पर 25 हजार का इनाम भी था। इसी मामले के तीन आरोपितों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

19 जून को विनोद कुमार पुत्र जनमेद सिंह ने अपने भाई रिंकू को चार व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर कार से अपहरण कर ले जाने के संबंध में फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कॉलोनी को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अपहर्ता की सकुशल वापसी के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक ने टीम गठित कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच अपहृत युवक अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंच गया। चिकित्सीय परीक्षण गया था। थाना फ्रेंडस कालोनी टीम तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मास्टरमाइंड वांछित चल रहा था।
गुरुवार की देर शाम फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस व एसओजी टीम को सूचना मिली कि वांछित अपहरण की घटना में प्रयुक्त कार से कुम्हावर रोड से लोकासई नहर पुल की तरफ आ रहा है।
पुलिस ने सूचना पाकर नहर पुल पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी कुछ देर बाद एक सफेद रंग की गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया।

पुलिस ने पीछा करके घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम भीमा उर्फ प्रदीप सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी गंगापुरा थाना चौबिया जिला इटावा बताया। भीमा ने रिंकू का अपहरण करने की योजना बनाना भी कबूला है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed