फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Smoke rising from the wheels of the train, get off passenger fled

ट्रेन के पहिये से उठा धुआं, यात्री उतरकर भागे

Wed, 13 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 13 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Smoke rising from the wheels of the train, get off passenger fled
ट्रेन से उतरकर खड़े यात्री - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर बुधवार को सुबह पहुंची जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की एक बोगी के पहिये से धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आग लगने की आशंका से सहमे यात्री ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर आकर खड़े हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रेलवे इंजीनियरों ने जांच की तो मामला हॉट एक्सल का निकला। मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इसके चलते डाउन ट्रैक एक घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन



जोधपुर से चलकर हावड़ा जाने वाली जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस बुधवार को सुबह 09:09 बजे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर आकर रुकी। ट्रेन के रुकते ही बोगी संख्या एस-12 के नीचे से तेज धुआं उठता दिखाई दिया। बोगी में आग लगने की आशंका से सहमे यात्री आनन फानन में अपना सामान आदि समेट कर प्लेटफार्म पर आकर खड़े हो गए। इस बीच काफी अफरातफरी मची रही। ट्रेन के पहिये से धुआं उठने की जानकारी तुरंत बड़े अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही रेलवे के टीएक्सआर खंड की टीम मौके पर पहुंची और बोगी के नीचे से निकल रहे धुएं की जांच की। जांच में पाया गया कि बोगी के एक पहिए से ब्रेक शू के चिपक जाने से उसके गर्म होने से तेज धुआं उठ रहा है। टीम ने यात्रियों को जानकारी दी कि वह घबराएं नहीं, हॉट एक्सल होने के चलते पहिये से तेज धुआं उठना शुरू हो गया था। इसके बाद टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। हॉट एक्सल को ठीक करने में लगभग एक घंटे का समय लगा। कमी को ठीक करने के बाद ट्रेन को 10:06 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। इस गड़बड़ी के चलते डाउन ट्रैक पर एक घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed