{"_id":"61d48f704d04cd6f4b05a90a","slug":"smell-the-intoxicant-and-took-away-the-jewelery-worth-lakhs-etawah-news-knp673558188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवर ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवर ले उड़े
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिव पुरी में हर्बल प्रॉडक्ट बेचने आए दो युवकों ने अकेली महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर कर चार लाख रुपये कीमत के जेवर लेकर फरार हो गए। होश आने पर महिला ने जानकारी पड़ोसियों को दी।
सत्येंद्र कुमार कन्नौज में शिक्षक हैं। मंगलवार को सुबह स्कूल चले गए। पत्नी घर पर थी। दोपहर बाद तीन बजे घर पर बैठीं थीं, तभी बाइक पर सवार दो युवक हर्बल प्रोडक्ट बेचते हुए पहुंचे।
रीता ने सामान लेने से मना कर दिया। इसी बीच युवक उसे पत्रिका दिखाने लगे। इसी बीच उनको नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होने पर युवक अलमारी में रखे जेवर लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
लोगों ने बाइक सवार युवकों को तलाशा, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर चौकी प्रभारी दर्शन सिंह पहुंचे और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। रीता ने बताया कि 22 जनवरी को उसकी बहन की शादी कैस्त में थी, इसके लिए उसने जेवर रख लिए थे।