फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sleeper bus overturns after hitting divider on overbridge; 20 passengers injured.

Etawah News: ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर स्लीपर बस पलटी, 20 यात्री घायल

Fri, 24 Jul 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sleeper bus overturns after hitting divider on overbridge; 20 passengers injured.
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात धौलपुरखेड़ा ओवरब्रिज पर देर रात हमीरपुर से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

हमीरपुर मौदहा से लगभग 55 यात्रियों को लेकर बस दिल्ली जा रही थी। देर रात धौलपुरखेड़ा ओवरब्रिज पर चालक को झपकी आने से संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर बस पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री सीटों और सामान के बीच फंस गए और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। बस का अगला शीशा टूटने से यात्री वहां से कूदे तो कई यात्रियों को पीछे की इमरजेंसी विंडो से निकाला गया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां केंद्र अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल रविंद्र, अमन, रामवती और लवकुश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायलों में भारत सिंह (45), राममहेश (35), रविंद्र (40), गौरव (30), अनिल (25), सरिता (23), रोहित (19), शिवकुमार (42), अमन (10), रामकिशोर (39), रोशनी (37), मुन्नीलाल (44), क्रेशर (35), रेनू (16), रीता (18), अमरपाल (21), दिव्यांशी (23), रामप्रकाश (48), रामवती (38) और लवकुश (32) यात्री शामिल हैं। दुर्घटना के कारण आगरा-कानपुर हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य कराया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed