फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sleeper bus overtaking collided with a truck nine passengers injured in Jaswantnagar

यूपी में रफ्तार का कहर: ओवरटेक कर रही स्लीपर बस ने ट्रक में मारी टक्कर, नौ यात्री घायल; सभी अस्पताल में भर्ती

Fri, 17 Jan 2025 06:22 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जसवंतनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, जसवंतनगर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Jan 2025 06:22 PM IST
सार

जांच पड़ताल में घटनास्थल करहल क्षेत्र में आने के चलते बस को करहल पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sleeper bus overtaking collided with a truck nine passengers injured in Jaswantnagar
ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के महोबा से यात्री लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस मैनपुरी बॉर्डर पर जौनई चौके पास ओवरटेक करने में ट्रक में जा घुसी। टक्कर लगने से बस की बायीं ओर का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में नौ यात्री घायल हो गए। सभी को जसवंतनगर सीएचसी ले जाया गया। यहां एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर होने पर उसे आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। सूचना पर जसवंतनगर और करहल दोनों थानों की पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल में घटनास्थल करहल सीमा में आने पर वहां की पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गुरुवार देर रात लगभग डेढ़ बजे जौनई चौकी के पास दिल्ली की ओर जा रही विशाखा ट्रैवर्ल्स की स्लीपर बस ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। इस बीच बस पूरी तरह से चालक के नहीं काट पाने वह ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही खलबली मच गई। मौके से चालक और हेल्पर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर जसवंतनगर कोतवाली पुलिस और करहल पुलिस पहुंच गई। हादसे में घायल नरेंद्र (40), उनकी पत्नी ललिता (38) निवासी ग्राम मजगीव थाना अजगाव जिला हमीरपुर, सावित्री (35) पत्नी राजू निवासी ग्राम परासन जिला जालौन, रामकिशोर (60), प्यारेलाल (35) निवासी कैंथी थाना राठ, जिला हमीरपुर, रज्जन कुमारी (65) पत्नी घनश्याम निवासी राठ हमीरपुर, जानकी (38) उनका पुत्र गोविंद (12) निवासी राठ जिला- हमीरपुर, निरंदर, लक्ष्मण, सुंदर भी घायल हो गए हैं। सभी को सीएचसी जसंवतनगर पहुंचाया गया। यहां रज्जन कुमारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

जांच पड़ताल में घटनास्थल करहल क्षेत्र में आने के चलते बस को करहल पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की गई है। इसमें चालक के वाहन तेज चलाने की बात सामने आई है। बस ओवरटेक करने के चलते ट्रक में घुसी है। घटनास्थल करहल होने की वजह से वहां की पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed