फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six trains were cancelled, 40 tickets canceled

छह ट्रेनें रद्द रहीं, 40 टिकट हुए कैंसिल

Tue, 21 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Six trains were cancelled, 40 tickets canceled
इटावा। अग्निपथ योजना के विरोध में देश में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मंगलवार को इटावा से गुजरने वाली छह ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इससे 40 लोगों ने यात्रा के टिकट कैंसिल कराए।
विज्ञापन

सोमवार रात 12 बजे के बाद जाने वाली अप साइड की वैशाली एक्सप्रेस, डाउन साइड की अवध एक्सप्रेस, अप साइड की मगध एक्सप्रेस, अप और डाउन की पटना- कोटा एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दीं गईं। मंगलवार सुबह कानपुर की ओर जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस भी रद्द रहीं। इससे विंडो पर 40 यात्रियों ने 52 हजार रुपये के टिकट कैंसिल कराए। ऑनलाइन भी करीब इतने ही टिकट कैंसिल हुए। जिन्हें यात्रा करना जरूरी था वह बस और अन्य साधनों से रवाना हुए। चार दिन में दो लाख रुपये के टिकट रद्द कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के चलते युवक ट्रेनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी भी होती है। स्थितियों को देखते हुए ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया जा रहा है। ऑनलाइन टिकट कैंसिल कराने वालों के खाते में रुपये लौटा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed