फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six trains running from Etawah to Delhi will remain cancelled due to the CJP protest.

Etawah News: सीजेपी के प्रदर्शन के चलते इटावा से दिल्ली जाने वाली छह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Fri, 09 Oct 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Six trains running from Etawah to Delhi will remain cancelled due to the CJP protest.
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के शनिवार को होने वाले प्रदर्शन के चलते हावड़ा-दिल्ली रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया। इसमें इटावा होकर दिल्ली जाने वाली छह ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से शताब्दी, गोमती, मगध, प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन शामिल रहेंगी। इससे यात्रियों को दिल्ली जाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन


यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सीजेपी के धरना-प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली और हजरत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच अत्यधिक सड़क जाम और भारी भीड़ रहने की संभावना व्यक्त की गई है। सुरक्षा की दृष्टि की वजह से ट्रेन संख्या 02275 प्रयागराज-दिल्ली स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 02417 प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन को निरस्त किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन को निरस्त किया है। ये ट्रेनें इटावा से होकर चलती हैं। सभी ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी होगी। ऐसे में बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ेगा। सीपीआरओ ने यात्रियों से अपील की कि अपनी यात्रा शुरू करने से पूर्व रेलवे की हेल्पलाइन 139, एनटीईएस एप से ट्रेनों की स्थिति जान लें। इसके बाद ही यात्री आवागमन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed