फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   six more dengu patient found

डेंगू के छह और रोगी मिले, वायरल भी पकड़े है जोर

Mon, 03 Oct 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
six more dengu patient found
इटावा। डेंगू के छह और रोगी मिले हैं। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं वायरल बुखार का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 715 लोग बुखार पीड़ित मिले।
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज में डेंगू के अब तक 15 केस सामने आ चुके हैं। चिकित्साधीक्षक प्रो. डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को 12 मरीजों की एलाइजा जांच की गई थी। इनकी रिपोर्ट निगेटिव रही। एक मरीज ने प्राइवेट पैथोलॉजी से जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। एक अक्तूबर को 30 सैंपलों की जांच हुई। इसमें पांच में डेंगू निकला। भरथना के लहरोई निवासी नीलम (40) और शाहजहांपुर के गांव सिकंदरपुर की मोहिनी (50) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उधर सोमवार को जिला अस्पताल में 1260 मरीज आए। इनमें 510 बुखार पीड़ित थे। पैथोलॉजी के बाहर मरीजों की भीड़ रही। पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. नीतू द्विवेदी ने बताया कि एक सितंबर से लेकर तीन अक्तूबर तक 226 मरीजों की किट से डेंगू जांच हुई। इनमें 15 में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। सोमवार को 25 मरीजों की डेंगू की जांच हुई, इनमें से एक में लक्षण मिले। सैंपल एलाइजा जांच के लिए सैफई भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैथोलॉजी में जांच के रेट निर्धारित
सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि निजी पैथोलॉजी में जांच के रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। संचालकों को बैठक में निर्देश दिए गए हैं। किट से डेंगू की जांच अब 600 रुपये में होगी, जबकि पहले 800 रुपये में होती थी। इसी प्रकार एलाइजा जांच 1200 रुपये में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed